Tuesday 14 May 2013

jai shrikrishna


आज सुबह - सुबह जैसे ही फेसबुक पे लॉग इन  किया,की किसी पेज के एडमिन ने एक सुविचार लिखा था की "भीतर से खोखले मनुष्य ही ईश्वर को प्रिय होते हैं,अतः हम सभी को ऐसा ही होने का प्रयत्न करते रहना चाहिए ,,,,,,,,सुप्रभात !"
लो जी अभी एडमिन का ये स्टेटस अपडेट ठीक से हुआ भी नहीं था की ,पहले से ही घात लगाए  बैठे चंद विज्ञानियों ने तो एडमिन जी का मुह पहले ही नोच लिया,तरह-तरह के तर्क आने लगे की इसका मतलब की शरीर में हड्डियां ,रक्त,रक्तवाहिनियाँ,हृदय-धमनियां ,निलय-अलिंद,आंत ,आमाशय,किडनिया पित्ताशय,आदि-आदि,ये सब नहीं होगा तभी ईश्वर पसंद करेगा,,,,,,,
                  खैर जो भी हो पर मुझे लगता है की इन तथाकथित महाविग्यानियो का उपरोक्त तर्क देते समय उनका मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर रहा था,या ये कहे की उनकी तंत्रिका संवेदी कोशिकाए सुन्न हो गई रही होंगी,वर्ना उन्हें इतना तो पता चल ही गया होता की सुबह के ४-५ बजे के समय सुप्रभात कहने के लिए साथ में  ईश्वर को पसंद लगने वाली किसी बात का ज़िक्र हुआ है तो यहाँ विज्ञान कम ,अध्यात्म और मानवीय मूल्यों की बात  ज्यादा हो रही होगी............,,,,,,,,,,,,,,
                जहाँ  तक अपनी बात करू तो मुझे एडमिन की बात बहुत अच्छी और पहुची हुई लगी,पर उस वक्त कमेंट देने का समय नहीं था सो अब लिखना चाह रही हूँ ,तो वो स्टेटस नहीं मिल रहा,अतः अपनी ही वाल पे शेयर कर रही हूँ........अब वापस स्टेटस पे आते हैं ,,,- हाँ ठीक ही तो है अगर हम सभी ऐसा कर पाते (भीतर से खोखला )तो कितना अच्छा होता ,कम से कम समय -समय पर ईश्वर से हमारे द्वारा की जाने वाली शिकायतों में कुछ कमी ज़रूर आ  जाती,,,,,,,,,,
                   बात को थोडा और विस्तार से समझने के लिए   उदाहरण हेतु श्रीकृष्ण की बासुरी को माध्यम बनाया जाए तो हम सभी ने कही न कही ये पढ़ या सुन  रखा है की गोपिकाओ को मुरली से किस प्रकार घोर इर्ष्या हो गई थी ,तंग आकर उन्होंने एक दिन मुरली से पूछ ही लिया की तेरे में ऐसा क्या विशेष है  जो श्री कृष्णा की  इतना अधिक प्रिय बनी हुई है,हर समाय श्रीकृष्ण के होठो पे चढ़ी बैठी रहती है क्यों?,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
                 तब मुरली ने गोपिकाओ से कहा की मुझमे ऐसा कुछ भी विशेष नहीं है ,परन्तु हाँ ईश्वर का प्रिय बन्ने के लिए मैंने बहुत अधिक कठिन तपस्या की है,हाँ तमाम तरह के कष्ट सहन किये हैं,जहां पहले तो मैंने   एक बांस के रूप में जाडा ,गर्मी,बरसात का सामना किया,पर इतने में ही मेरे कष्ट ख़त्म नहीं हुए,मुझे कई-कई टुकडो में काट दिया गया ,फिर बासुरी बनाने के लिए मुझमे १ नहीं ७-७ छेद किये गए,बासुरी की आवाज़ मधुर हो इसके लिए मुझे भीतर से एकदम खोखला बना दिया गया,और इस तरह से मैं  एक सुन्दर सी बासुरी बनकर तैयार हो गई,और तब जाकर कही मुझे भगवान् श्रीकृष्ण के होठो पर स्थान मिला,जिसकी मैंने  कभी कल्पना भी नहीं कर रखी  थी,,,,,,,,
              चूंकि ईश्वर  को भीतर से खोखले लोग पसंद आते है अतः हम मनुष्यों को भी अपने भीतर व्याप्त ईर्ष्या,काम,क्रोध,लोभ ,मोह,मिथ्या अभिमान जैसे विकारों को  जड़ से समाप्त कर के जीवन में आने वाली हर प्रकार के कष्टों को बिना उफ़ और शिकायत के सामना करना चाहिए ,,,,,,,,,,
             और इस प्रकार की गई सच्ची आराधना का कही स्थान हो या न हो पर ईश्वर के विशाल हृदयं में स्थान अवश्य होता है ,इसी विश्वास  के साथ,,,,,,,,,,,,
                                                                                                    "जय श्री कृष्णा"

Monday 25 March 2013

दिल हुआ कमबख्त मेरा मानता नहीं,

भूलूँ तुझे तो रो पड़ता है ये,

हाथ जोडती हूँ मै,तो गिर पड़ता है पैरों पे ,

डांटती हूँ मै तो अकड़ता है ये 

रहता तो है मुझमे,कहने को है मेरा,

पर ............तेरी तरफ से मुझसे झगड़ता है ये,,,,,,,, 

Tuesday 12 March 2013

तू आएगा ज़रूर.......

वो गलियाँ जहां से तूने थमा था मेरा हाथ,
वो मोड़ , जहां से तूने छोड़ा था मेरा साथ,
अभी तक वहां से मैं आई नहीं हूँ ,
जब से रूठा है तू ,मुस्कुराई नहीं हूँ,



तकती हैं सूनी आँखे ये टेढ़े-मेंढे रास्ते,
 तेरे आने ख़ुशी में रोने के वास्ते ,
दर्द का एक आंसू बहाई  नहीं हूँ ,
जब से रूठा है तू ,मुस्कुराई  नही हूँ,



कहता है मुझसे मेरी  मुहब्बत का सुरूर ,
जो मेरा है तो फिर तू आएगा ज़रूर ,
एक पल भी तुझे भूल पाई  नहीं हूँ ,
जब से रूठा है तू ,मुस्कुराई  नहीं हूँ,,,,,,,



Saturday 15 December 2012

सांवरा हमारा

  • मैं  तेरा चेहरा तू दर्पण हमारा 

  • चाँद से भी प्यारा है सांवरा हमारा

  •  बसा है तू आँखों में काजल की तरह

  • चाहूं तुझे मैं किसी पागल की तरह

  • तुम्ही पर मिटा है दिल ये हमारा

  •  चाँद से भी प्यारा है सांवरा हमारा

  • दिल की हो बस्ती या ख्वाबों की दुनिया 

  • सुख के हों मधुबन या अँधेरी गलियाँ

  • तुम्ही से है रोशन मेरा हर नज़ारा

  •  चाँद से प्यारा है सांवरा हमारा 

  • तुम्ही मेरे गीतों में तुम ही ग़ज़ल में,

  • पहर बन के शामिल हो हर एक पल में

  • मैं हूँ ख़ोई कश्ती तू मेरा किनारा

  • चाँद से भी प्यारा है सांवरा हमारा 

  • बिना तेरे मेरी भटकती है दुनिया

  • आखों में कांच सी खटकती है दुनिया

  • मिल जा किसी रोज़ बन के सहारा

  • चाँद से भी प्यारा है सांवरा हमारा

  • किसी भी डगर या किसी छोर पर 

  • जो मिल जाए मुझको किसी मोड़ पर 

  • लुटा दूं मैं तुझ पर ये संसार सारा 

  • चाँद से भी प्यारा है सांवरा हमारा


Thursday 8 November 2012

:तुम्हारे लिए" ......


 मेरी कविता                                                                  
 जो थी अधूरी 
,बिखरी -बिखरी सी 
,मिली उसे सम्पूर्णता
एक तुम्हारे आ जाने से ,
ऐसे 
जैसे -बिन मौसम के
 मधुबन में बहार हो  
कोई 
मरू -पृष्ठ पर  सावन 
की फुहार हो कोई

  
  बिना तुम्हारे
 मेरा जीवन 
जैसे भटकता हो
 वन में हिरन,

जैसे अँधेरे में
 लिपटी किरण
बिन साजन- सजनी
 का कंगन
निः शब्द -निष्प्राण
 हो तन-मन 



ठहरती हैं तुम्ही प
र नज़र .
.अपलक,,,,

जैसे देखे राधा को
 राधा का श्याम ,

जैसे चंदा को देखे
 चकोर ,,,,,,,,
अविराम............




                                                          [  वर्षा शुक्ला ]